हरियाणा में मार्च में दूसरी बार मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां ओलों के साथ बारिश हो रही है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि बाकी जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट है। यहां 60 से 70 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी।

पिछले 12 घंटे से सूबे के पांच जिलों में हालात खराब चल रहे हैं। इनमें रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत व फरीदाबाद शामिल हैं।

मार्च में इससे पहले 2 और 3 तारीख को भी ऐसा ही मौसम रहा था, इस दौरान भी ओलों के साथ खूब बारिश हुई थी। इस बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, खेतों में खड़ी सूखी फसलों के नुकसान को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि मौसम में बदलाव से दिन के अधिकतम तापमान में लगभग 9 डिग्री गिरावट आएगी। 30 मार्च यानी आज दिन का पारा 30 के आसपास रहने का अनुमान है।

इसके साथ 31 से लेकर 3 मार्च तक भी ऐसे ही हालात रहेंगे। वहीं न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट नहीं होगी। यह 15 से लेकर 17 डिग्री तक स्थिर रहने के आसार हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!