पूरे हरियाणा में आज बारिश की संभावना है । भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ के मुताबिक सिरसा में 50-75% बारिश की संभावना है। फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, अंबाला और पंचकूला जिलों में कहीं-कहीं (25-50%) बारिश हो सकती है।

वहीं सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कुछेक (25%) क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। अब तक प्रदेश के 4 जिलों में 300 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक औसतन 171.7मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य रूप से 123.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से प्रदेश में अब तक सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है।

पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी और हिसार जिलों के अधिकतर हिस्सों (50-75%) में बारिश होने की संभावना है। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद, सिरसा, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में कहीं-कहीं (25-50%) बारिश हो सकती है।

तापमान में यह गिरावट जारी मानसून और समय-समय पर हो रही बारिश का असर मानी जा रही है। रोहतक में अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जहां तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस घटकर 31.2 डिग्री सेल्सियस रह गया। दूसरी ओर, सिरसा में तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई, जहां पारा 2.4 डिग्री चढ़कर 31.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!