हरियाणा में मौसम विभाग ने कैथल और जींद जिलों में बारिश की 25 फीसदी संभावना जताई है। वहीं, गर्मी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गुरुवार को फरीदाबाद प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले चार दिन (16 मई से 19 मई तक) बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार, 16 मई को प्रदेश के 2 जिलों जींद और कैथल में बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 17 मई को 8 जिलों (सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात) में 25 फीसदी बारिश की संभावना है,

जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 18 मई को पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही 19 मई को राज्य के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 16-19 मई तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत लगातार तीन दिन (16-18 मई) तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके अलावा 19 मई को मौसम बदलेगा। वहीं प्रदेश के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल) में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

हरियाणा के अधिकतम तापमान में वीरवार को 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला फरीदाबाद का बोपानी (AWS) एरिया रहा। फरीदाबाद का बोपानी (एड्ब्ल्यूएस) का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!