रोहतक में मौसम विभाग द्वारा बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जो किसी भी आपाल स्थिति में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपब्ध करवाएगा। सोमवार को जिलेभर में हुई बरसात के चलते मौसम सुहाना बना हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
DC अजय कुमार ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगी। सिविल अस्पताल रोहतक में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उप सिविल सर्जन डॉ. दिनेश मलिक (99920-89911) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा और इसमें गैर चिकित्सक स्टाफ की नियुक्ति रहेगी। कंट्रोल रूम में 01262-2551104 व 01262-271134 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
बिजली शॉर्ट, पानी में डूबने, सांप काटने, पशुओं के काटने, दुर्घटना, अल्पताप अवस्था व दिल से संबंधित केसो को हैंडल करने के लिए आपातकालीन वार्डों की स्थापना की जाएगी। वरिष्ठ उप सिविल सर्जन के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीम काम करेगी। यह टीम स्वास्थ्य स्टाफ की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। इसी प्रकार 24 घंटे इलेक्ट्रिशियन व प्लंबर आदि भी मौजूद रहेंगे। जरूरत अनुसार अस्पताल में डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
