रोहतक में क्लर्कों ने सोमवार को शहरभर में पैदल मार्च निकाला। शहर में निकाले गए पैदल मार्च के दौरान क्लर्कों ने अपनी मांगों व सरकार की नीतियों से लोगों को भी अवगत करवाया। वहीं लोगों के बीच जाकर उनका साथ भी मांगा। क्लर्कों ने कहा कि अगर सरकार जल्द मांग नहीं मानती है तो आमजन भी उनके धरने पर सहयोग करने पहुंचेगा।

लघु सचिवालय के बाहर जारी क्लर्कों के धरने को विभिन्न संगठन अपना सहयोग दे रहे हैं। सोमवार को हुड्‌डा विभाग के कर्मचारी, रोडवेज विभाग के कर्मचारी, बार एसोसिएशन व शिक्षा विभाग के अलावा अन्य संगठन भी समर्थन देने पहुंचे। वहीं चेतावनी दी कि अब सरकार से लड़ाई के लिए सामूहिक हड़ताल से भी पीछे नहीं हटेंगे।

क्लर्क बेसिक पे में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। क्लर्कों का कहना है कि उन्हें सरकार द्वारा 19900 रुपए बेसिक पे दिया जा रहा है। जबकि उनकी मांग 34500 रुपए बेसिक पे देने की है। लेकिन सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं कर रही। जिसके कारण क्लर्कों ने 5 जुलाई से हड़ताल शुरू कर दी थी। हड़ताल के चलते विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के जिला प्रधान सुभाष पांचाल ने कहा कि बेसिक पे बढ़ोतरी को लेकर पहले भी कई बार सरकार को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वे धरने पर बैठे रहेंगे। जब मांग पूरी होगी तभी अपना आंदोलन समाप्त करेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!