हरियाणा में सुबह से ही धूप खिली हुई है। जिसके चलते तापमान मे भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को भिवानी, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, फतेहाबाद, हिसार, यमुनानगर, नूंह व जींद में मौसम साफ और धूप खिली है। इसके अलावा प्रदेश के 14 जिलों में बारिश की 25 प्रतिशत तक संभावना है। जिसमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल शामिल हैं। वहीं 8 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, पानीपत व करनाल) में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

वहीं हरियाणा में मंगलवार को अधिकतम तापमान में 6.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अगले तीन दिन (14 से 16 मई) तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 17 मई को फिर से मौसम बदलेगा। जिसके चलते प्रदेश के 8 जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

बता दें कि मंगलवार को हरियाणा के 9 जिलों (हिसार, गुरुग्राम, भिवानी, रोहतक, फतेहाबाद, झज्जर, चरखी दादरी, जींद और सोनीपत) में बारिश हुई। हिसार और बालसमंद क्षेत्र के गांव सीसवाला में ओले भी गिरे हैं। वहीं अन्य जिलों में भी मौसम परिवर्तनशील रहा और पानीपत, रेवाड़ी व फरीदाबाद में बादल छाए रहने के साथ-साथ तेज हवाएं भी चली थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!