हरियाणा के 5 शहरों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इन शहरों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। साथ ही अचानक ही 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चलने के आसार हैं।

मौसम में इस बदलाव की वजह विशेषज्ञों ने बताया है कि प्रदेश में 25 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने वाला है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल आने की संभावना है। दिन के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहेगी, लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 26 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव दिखाई देंगे। इस दौरान सूबे में तपिश बढ़ेगी, दिन का पारा 40 डिग्री के पार रहने की संभावना है। महीने के अंत में लू का प्रकोप भी लोगों को झेलना पड़ सकता है।

हरियाणा में बारिश के अलर्ट को लेकर एक बार फिर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इसका कारण है मंडियों में गेहूं के धीमे उठान हो रहा है। प्रदेश में करीब 60% गेहूं की फसल मंडियों में पहुंच चुकी है। 21 अप्रैल तक मंडियों में करीब 46.54 लाख टन गेहूं पहुंच चुका है, लेकिन 40 लाख टन ही गेहूं की खरीद हुई है।

हैरानी इस बात की है कि अभी इस गेहूं की फसल में सिर्फ 2.70 लाख मीट्रिक टन ही फसल का उठान हुआ है। ओवरआल सिर्फ 36% ही फसल का उठान हो पाया है, बाकी गेहूं मंडियों में खुला पड़ा हुआ है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!