हरियाणा के यमुनानगर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां लव मैरिज से गुस्साए परिजनों ने बेटी के पति की हत्या कर दी। लव मैरिज के बाद एक साल से दोनों शहर से बाहर रह रहे थे। युवक बीती रात दोस्तों के साथ शादी में शामिल होने के लिए आया था। बाइक सवार युवकों ने इन पर चाकू व तलवारों से हमला कर दिया। इसमें युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पति की हत्या के बाद पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। इनका 2 महीने का बेटा है। इनसेट में मृतक अभिषेक की फाइल फोटो ☝️

मिली जानकारी के अनुसार यमुनानगर निवासी युवक अभिषेक और युवती रिशु प्रेम करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिजन इस शादी को तैयार नहीं थे। इस पर करीब एक साल पहले अभिषेक व रिशु ने घर से भाग कर प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद से दोनों यमुनानगर से दूर जीरकपुर में रह रहे थे। 2 महीने पहले रिशु ने बेटे को जन्म दिया। इस बीच बीती रात (21 अप्रैल) को अभिषेक अपने कुछ दोस्तों के साथ शादी में शामिल होने के लिए यमुनानगर आया था। इस बात की भनक रिशु के परिजनों को लग गई। वे पहले से ही उसके खून के प्यासे बने हुए थे।

अभिषेक जैसे ही यमुनानगर में पहुंचा ताे बाइकों पर सवार करीब 6 युवकों ने अभिषेक और उसके दोस्तों पर तलवारों और चाकू से हमला कर दिया। अभिषेक को घायल हालत में दोस्त अस्पताल लेकर जा रहे थे तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।

अभिषेक के दो दोस्त भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात की सूचना मिलते ही रिशु भी यमुनानगर पहुंच गई है। पति की हत्या के बाद से उसका रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभिषेक पर हमला लड़की के परिजनों द्वारा करवाया गया है। मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!