हरियाणा में आज रात से मौसम बदल जाएगा। एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई और कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी रहने, लेकिन रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाएं चलने की भी संभावना है। इससे लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास होगा।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 29 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इससे दिन और रात के तापमान में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से खराब हो रहे मौसम को देखते हुए सूबे के 4 जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। अन्य जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं। हालांकि रात और दिन का तापमान में अभी भी काफी अंतर बना हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान जहां 36 डिग्री तक पहुंच गया है, यह सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, यह सामान्य से 0.1 डिग्री की गिरावट है।

हरियाणा में मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 29 मार्च के बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसकी वजह यह है कि दिन में तेज धूप और हवा के नहीं चलने के कारण पारे में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा।

हाल ही में हरियाणा के राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर से लगते जिलों में मौसम में बदलाव देखा गया था। यहां बादल छाने के साथ तेज हवाएं चली थी। इससे कुछ जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

मौसम के बदलाव के साथ ही किसानों की चिंता बढ़ने लगती है। खेतों में सरसों की कटी हुई फसल पड़ी है, यदि बारिश होती है तो फसल को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!