हरियाणा में आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की बारिश होगी। इन जिलों में गरज चमक के साथ तेज (30–40 किमी प्रति घंटा) हवाएं चलेंगी

पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा में आने वाले दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है। 29 जून को मानसून की प्रदेश में एंट्री हो सकती है। 3 जुलाई को पूरे प्रदेश में मानसून छा सकता है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आज से प्री-मानसूनी हवाओं के आने की संभावना से मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना बन रही है। इससे वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

वहीं बुधवार को हरियाणा के 6 जिलों भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, करनाल, कैथल और नूंह में बारिश देखने को मिली। 2 दिन पहले हिसार और गुरुग्राम में कारें पानी में डूब गई थीं।

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल में गरज चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!