हरियाणा के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 3 घंटे में करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। इस बीच नारनौल और करनाल में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना जताई है।

भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, हरियाणा में अब तक सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 22 अगस्त तक औसतन 312.1 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 342.4 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 831.7 और महेंद्रगढ़ में 566.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 162.1 और कैथल में 174.5 एमएम हुई।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल, जींद, रोहतक में 50 से 75 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं 16 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है।

सिरसा, फतेहाबाद,हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद, कैथल में 50 से 75 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 5 जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत में यलो अलर्ट है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!