अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भारतीय रेलवे भी श्रद्धालुओं को रम जन्म भूमि तक पहुंचाने की व्यापक तैयारी कर रहा है। अंबाला रेल मंडल 22 जनवरी से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ के यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की प्लानिंग बना रहा है।

अंबाला मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मनदीप सिंह भाटिया ने कहा कि अयोध्या के लिए अमृतसर, बटिंडा और चंडीगढ़ से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी, जिसका जल्द ही शड्यूल जारी किया जाएगा। यही नहीं, यात्रियों की संख्या को देखते हुए टिकट के लिए ऐक्स्ट्रा काउंटर भी लगाए जा सकते हैं।

DRM भाटिया ने बताया कि अयोध्या के लिए कुछ स्पेशल ट्रेन होंगी तो कुछ रेगुलर ट्रेन चलेंगी। इनका जल्द शेड्यूल बनाकर जारी किया जाएगा। DRM के मुताबिक, अमृतसर, बटिंडा व चंडीगढ़ से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। टिकट के लिए अलग से काउंटर लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वैसे तो 80 प्रतिशत लोगों का रुझान ई-टिकटिंग पर है, लेकिन अगर जरूरत हुई तो ऐक्स्ट्रा काउंटर भी लगाए जा सकते हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!