रोहतक से आयोध्या रेलवे रुट पर एक्सप्रेस ट्रेन चलाने लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिससे श्री राम भक्तों में खुशी की लहर है। आयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा से पहले ट्रेन चलाने की निर्णय की श्री राम भक्तों ने सांसद व रेल मंत्री का आभार जताया है। सांसद अरविंद शर्मा के प्रयास रेलवे मंत्रालय ने इस रुट पर स्पेशल ट्रेन चलाई है। इससे पहले ही सांसद ने खाटू श्याम तक ट्रेन चलाने की मांग रखी थी, जिसे मंत्रालय ने मंजूर किया और अब रोहतक से सीधे रिंगस तक ट्रेन चल रही है। उसी दौरान सांसद ने रोहतक के लोगों को आश्वासन दिया था कि राम लला के दर्शनों को लेकर रोहतक को आयोध्या से जुड़वाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
सांसद अरविंद शर्मा ने अक्टूबर माह मे रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की और श्रृदालुओं की यह मांग रेल मंत्री के समक्ष रखी थी कि रोहतक को आयोध्या से जोड़ा जाएं। रेल मंत्रालय ने सांसद द्वारा रखी गई मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए रोहतक से आयोध्या तक ट्रेन चलाने को मंजूदी दी गई है। इसके अलावा सांसद ने रेल मंत्री से अन्य रेलवे प्रोजेक्टों को लेकर भी चर्चा की।
आयोध्या तक ट्रेन मंजूरी को लेकर सांसद ने रेल मंत्री व मुख्यमंत्री का आभार जताया और कहा कि रेल मंत्रालय ने प्रदेश वासियों को कई सौगात दी है।
