घने कोहरे की दस्तक से पहले ही रेलवे ने अपनी कमर कस ली है। जो यात्री सर्दी के मौसम में ट्रेन से सफर करने का सोच रहे हैं तो पहले ही व्यवस्था कर लें। रेल यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने 30 महत्वपूर्ण ट्रेनों जनशताब्दी को आगामी 3 माह तक रद्द रखने के निर्देश जारी कर दिए है। इन ट्रेनों के रद्द होने से दूसरी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। ऐसे में ट्रेनों में कंफर्म टिकटों को लेकर मारामारी देखने को मिल सकती है। यहीं कारण है कि यात्री भी अब सफर पर जाने से पहले ही ट्रेनों में बुकिंग पर जोर देंगे। रद्द ट्रेनों का पूरा ब्यौरा यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 सहित रेलवे की यात्रियों से जुड़ी वेबसाइट पर भी जानकारी अपलोड कर दी है।

ट्रेन नंबर 14681 नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक अंबाला और जालंधर के बीच संचालित नहीं होगी। जबकि ट्रेन नंबर 14682 जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी भी 2 दिसंबर से 1 मार्च तक उपोक्त स्टेशनों के बीच नहीं चलेगी।

30 ट्रेनें पूर्णतौर पर रहेंगी रद्द

ट्रेन नंबर 12053/54 हरिद्वार-अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2022
12241/42 दिल्ली-अंबाला-दिल्ली 1 दिसंबर से 28 फरवरी
14524 अंबाला-बरौनी 4 दिसंबर से 26 फरवरी
14523 बरौनी-अंबाला 6 दिसंबर से 28 फरवरी
14606 जम्मूतवी-यशवंतपुर 5 दिसंबर से 27 फरवरी
14605 यशवंतपुर-जम्मूतवी 6 दिसंबर से 28 फरवरी
14616/15 अमृतसर-लालकुआं 4 दिसंबर से 26 फरवरी
14218 चंडीगढ़-प्रयागराज 1 दिसंबर से 28 फरवरी
14217 प्रयागराज-चंडीगढ़ 2 दिसंबर से 1 मार्च
14674 अमृतसर-जयनगर 3 दिसंबर से 27 फरवरी
14673 जयनगर-अमृतसर 4 दिसंबर से 28 फरवरी
22424 अमृतसर-गोरखपुर 2 दिसंबर से 24 फरवरी
22423 गोरखपुर-अमृतसर 3 दिसंबर से 25 फरवरी
12325 कोलकाता-नंगलडैम 2 दिसंबर से 24 फरवरी
12326 नंगलडैम-कोलकाता 4 दिसंबर से 26 फरवरी
12357 कोलकाता-अमृतसर 30 नवंबर से 26 फरवरी
12358 अमृतसर-कोलकाता 2 दिसंबर से 28 फरवरी
15011 लखनऊ-चंडीगढ़ 1 दिसंबर से 28 फरवरी
15012 चंडीगढ़-लखनऊ 2 दिसंबर से 1 मार्च
15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ 6 दिसंबर से 28 फरवरी
15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ 8 दिसंबर से 2 मार्च
15933 न्यू तिनसुखिया-अमृतसर 7 दिसंबर से 22 फरवरी
15934 अमृतसर-न्यू तिनसुखिया 10 दिसंबर से 25 फरवरी
18103 टाटा-अमृतसर 29 नवंबर से 29 दिसंबर
18104 अमतृसर-टाटा 1 दिसंबर से 1 जनवरी 2022
13307 धनबाद-फिरोजपुर कैंट 2 दिसंबर से 24 फरवरी
13308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक पूर्णतौर पर रद्द रहेंगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!