रोहतक पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए दिल्ली बाईपास स्थित स्पा सेंटर से 02 लङकी व 2 लडको को काबू किया गया है। स्पा सेंटर मे देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा था। आरोपियो को पेश अदालत किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपियो को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। स्पा सेंटर से तीन युवतियों को भी मुक्त कराया गया है।
सहायक पुलिस अधीक्षक श्री वाई. वी. आर शशि शेखर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली बाईपास स्थित स्पा सेंटर मे देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र बिजारणिया के दिशा निर्देशो अनुसार उप पुलिस अधीक्षक श्री गुलाब के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर स्पा सेंटर की तरफ टीम को रवाना किया गया। दिल्ली बाईपास स्थित स्पा सेंटर मे पुलिस टीम नें फर्जी ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर के अंदर भेजा गया। थाना अर्बन एस्टेट व थाना महिला द्वारा अलग-2 टीमों का गठन कर एक-साथ अलग-2 स्पा सेंटर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान होटलों में कार्यरत दो युवती व दो युवकों को काबू किया गया। इसके अलावा स्पा सेंटर से तीन युवतीयों को भी मुक्त कराया गया है जिनसे आरोपियों द्वारा जबरदस्ती देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था। आरोपियो के खिलाफ धारा 3,4,5,6,7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 व धारा 143(2), 144(2) बीएनएस के तहत थाना अर्बन एस्टेट में अभियोग अंकित किया गया। चारो आरोपियों को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मुक्त कराई गई तीनो युवतीयों के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समुख पेश करके कथन अंकित कराए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!