भिवानी पुलिस, सीआईडी और सीएम फ्लाइंग ने वीरवार को बस स्टैंड के सामने तीन होटलों पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान देह व्यापार करते हुए 17 युवक-युवतियों को पकड़ा गया। थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में जो रेड की गई, उसमें पुलिस टीम ने 9 लड़कियों और 8 लड़कों को काबू किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


डीएसपी अनूप कुमार ने बताया कि कई दिनों से पुलिस को देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद भिवानी ने तीन होटलों पर छापेमारी की। CM फ्लाइंग, CID और भिवानी पुलिस के द्वारा होटलों पर छापेमारी की गई। इस दौरान होटलों में देह व्यापार करने वाले युवक और युवतियों को पकड़ा हैं। जिसके बाद पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी है। साथ ही पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच करेगी। वहीं होटल संचालकों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!