भिवानी-महेंद्रगढ लोकसभा से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह ने दावा किया है कि दक्षिण हरियाणा के चरखी दादरी में 22 मई को होने वाली रैली पीएम मोदी की 23 को महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली पर भारी पड़ेगी। 22 को राहुल गांधी की दादरी रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा सहित एसआरके गुट के अलावा पार्टी के बड़े लीडर शिरकत करेंगे। राहुल गांधी की रैली के बाद दक्षिण हरियाणा में कांग्रेस की फिजा ही बदल जाएगी।

राव दान सिंह ने चरखी दादरी के पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता मीटिंग ली और 22 मई को दादरी में होने वाली राहुल गांधी की रैली बारे मंथन करते हुए ड्यूटियां भी लगाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर मजबूत होने के साथ-साथ फील्ड में जाने का आह्वान किया। राव दान सिंह ने बताया कि 22 मई को दादरी में महेंद्रगढ़ रोड पर पैट्रोल पंप के पास राहुल गांधी बड़ी रैली करेंगे। रैली में एसआरके गुट के अलावा, भूपेंद्र हुड्‌डा सहित बड़े लीडर शिरकत करेंगे। उन्होंने दावा किया कि दादरी में राहुल गांधी की रैली के बाद पीएम मोदी की 23 को महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली का कोई असर नहीं रहेगा। पीएम मोदी ने पिछले चुनाव के दौरान दादरी में रैली की थी तो उनके प्रत्याशी हार गए थे। इस बार भी पीएम मोदी की रैली में भाजपा का प्रत्याशी हारेगा और जनता सीधा जवाब देगी।

हरियाणा कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. वह 2 दिन तक सूबे में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को मजबूती देंगे. उनकी पहली रैली 22 मई को चरखी दादरी में होगी जहां वो भिवानी- महेंद्रगढ़ सीट से पार्टी प्रत्याशी राव दान सिंह के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

इसके बाद, 23 मई को भी राहुल गांधी हरियाणा में ही रहेंगे. इस दिन भी राहुल गांधी पार्टी की ओर से आयोजित कई जनसभाओं में शिरकत करेंगे. हालांकि, ये कार्यक्रम कौन- कौन सी जगह पर होंगे, ये अभी फाइनल नहीं हो पाया है. पार्टी का कहना है कि बहुत जल्द जगहों के नाम फाइनल किए जाएंगे.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!