हरियाणा के सिरसा जिले में एक संदिग्ध मामला सामने आया है, जहां पंजाब के एक्साइज विभाग के एक इंस्पेक्टर का शव कार के अंदर मिला। यह कार डबवाली के पास अमृतसर-जामनगर भारतमाला रोड पर हाईवे किनारे खड़ी थी।

जानकारी के अनुसार, जब काफी देर तक कार में कोई हलचल नहीं दिखी तो आसपास के लोगों ने जाकर देखा। अंदर इंस्पेक्टर फ्रंट की दोनों सीटों के बीच फंसे हुए मिले, और सीट बेल्ट पेट पर कसी हुई थी। पास में ही उनकी सरकारी पिस्टल भी पड़ी मिली।

सूचना मिलने पर डबवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल नंबर व आईडी कार्ड के आधार पर परिवार को जानकारी दी। परिवार ने घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंस्पेक्टर अपनी तैनाती स्थल से लगभग 200 किलोमीटर दूर इस जगह कैसे पहुंचे, यह स्पष्ट नहीं है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पिस्टल को भी जांच के लिए जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इंस्पेक्टर वहां कैसे पहुंचे और मामले की परिस्थितियां क्या थीं

शहर थाना पुलिस से एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!