यमुनानगर। शहर के संतपुरा गुरुद्वारा रोड पर बुधवार दोपहर एक बाइक सवार ने भगवानगढ़ निवासी प्रॉपर्टी डीलर शिवकुमार की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। शिवकुमार मोबाइल पर बात करते हुए पैदल कहीं जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार ने उन पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बाइक पर भाग गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी यमुनानगर कमलदीप गोयल फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। जांच में सड़क पर खून के निशान और पास में एक ईंट भी मिली है। पुलिस के मुताबिक सिर पर गहरी चोट और अधिक रक्तस्राव के कारण शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से जुड़ी करीब 37 सेकेंड की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में शिवकुमार सड़क किनारे मोबाइल पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के कुछ क्षण बाद एक काले रंग की स्कॉर्पियो भी गुजरती दिखाई दी और उसके पीछे हेलमेट पहने व पिट्ठू बैग लटकाए एक संदिग्ध बाइक सवार नजर आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि वारदात दोपहर करीब 2:40 बजे की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीछे से आए बाइक सवार ने शिवकुमार के सिर पर ईंट से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मर्डर पर SP की 2 अहम बातें…

  1. यमुनानगर SP कमलदीप गोयल ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजकर 40 मिनट की घटना है। प्रॉपर्टी डीलर गुरुद्वारे की अपोजिट साइड वाली रोड पर पैदल जा रहे थे। पीछे से एक बाइक सवार ने प्रॉपर्टी डीलर के सिर में ईंट मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
  2. एसपी कमलदीप के अनुसार, यमुनानगर में शिवकुमार ने एक ऑफिस भी बनाया था। पास में ही एक बिल्डिंग भी किराए पर दी थी। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामले में परिवार से बातचीत की जा रही है।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!