करनाल। शहर में भगवाड़िया गैस एजेंसी के समीप शराब ठेके के सामने रात करीब 10 बजे भीड़भाड़ वाले एरिया में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक स्कूटी सवार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने स्कूटी सवार घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस और सीआइए की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। टीम ने मौके से गोली का एक खोल भी बरामद किया है। फिलहाल हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि सदर बाजार निवासी 30 वर्षीय वीरू स्कूटी पर सवार होकर भगवाड़िया गैस एजेंसी की ओर आ रहा था। इस दौरान इसके पीछे बाइक पर सवार दो युवक लगे हुए थे जैसे ही वह शराब के ठेके के सामने पहुंचा तो उन्होंने वीरू को रुकवाया और उसके सिर में गोली मारकर फरार हो गए।

कुछ समय पहले ही उसकी शादी भी हुई थी। मौके पर मौजूद एक महिला ने बताया कि बदमाशों में पुलिस का कोई डर नहीं है, जिस स्थान पर यह वारदात हुई है यह भीड़ भाड़ का क्षेत्र है। ऐसे स्थान पर बदमाशों ने सरेआम हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी शुरू कर दी।

भगवाड़िया गैस एजेंसी के समीप एक स्कूटी सवार की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की गई है एक गोली का खोल मिला है। सीआइए की टीम भी जांच में जुटी है। – सलिंदर कुमार, जांच अधिकारी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!