राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी। वह फ्लाइट सूट पहनकर राफेल में बैठीं और टेक ऑफ से पहले हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
मुर्मु बुधवार सुबह 9.15 बजे विशेष विमान से अंबाला पहुंची थीं। एयरफोर्स स्टेशन पर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया।
एयरफोर्स स्टेशन पर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, फिर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति ने जवानों से मुलाकात कर एयरफोर्स स्टेशन की यूनिट्स का निरीक्षण भी किया।
मुर्मु के दौरे के समय एयरफोर्स स्टेशन के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई थी। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही एयरफोर्स स्टेशन में प्रवेश दिया गया। मोबाइल अंदर ले जाने की परमिशन भी नहीं दी गई।

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन देश के राफेल विमानों के स्क्वॉड्रन का सबसे खास अड्डा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने अधिकारियों से राफेल विमान की तकनीक, उसे चलाने के तरीके और सुरक्षा से जुड़ी बातें समझीं।
उड़ान के बाद राष्ट्रपति देश की रक्षा करने की ताकत, महिलाओं को सेना में आगे बढ़ाने और देश की सुरक्षा के लिए बनाई गई योजनाओं जैसे मुद्दों पर अपनी बात रख सकती हैं। राष्ट्रपति ने हमेशा से सेना से जुड़े कामों में दिलचस्पी दिखाई है, और उनका यह दौरा भी उसी का एक हिस्सा माना जा रहा है।