हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए आज (11 फरवरी) से नामांकन की शुरुआत हो गई है। इसके लिए आवेदन का टाइम सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है।
नामांकन की प्रक्रिया 19 फरवरी तक चलेगी। हालांकि पानीपत नगर निगम में नामांकन 21 फरवरी से शुरू होने हैं।
इसी बीच CM नायब सैनी ने दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। इस दौरान नगर निकाय चुनावों को लेकर चर्चा हुई। सीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा भी उपस्थित रहे। BJP ने मेयर और चेयरमैन के नामों के पैनल बना लिए हैं। एक पैनल में 3 से 5 नाम शामिल हैं। ये नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे।
जानकारी ?
