Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा कांग्रेस को SEC ने दिया झटका:बैलेट से चुनाव की मांग को ठुकराया; आज जवाब भेजेगा स्टेट इलेक्शन कमीशन

हरियाणा कांग्रेस को स्टेट इलेक्शन कमीशन (SEC) ने झटका दे दिया है। कांग्रेस की निकाय चुनाव की बैलेट पेपर से कराए जाने की मांग को ठुकरा दिया है। कमीशन इसका डिटेल्ड जवाब आज कांग्रेस पार्टी को भेजेगा। कांग्रेस के नेताओं ने हरियाणा कल (सोमवार) को निकाय चुनाव उत्तराखंड की तर्ज पर बैलेट पेपर से कराने की मांग की थी। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान, कांग्रेस MLA अशोक अरोड़ा, गीता भुक्कल, पूर्व मंत्री कर्ण दलाल समेत कई नेताओं ने स्टेट इलेक्शन कमिश्नर धनपत सिंह को इसको लेकर ज्ञापन भी दिया था।

ज्ञापन देने के बाद प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा था, नगर निकाय चुनाव EVM की बजाय बैलेट से होने चाहिए। EVM से धांधली होती है, निष्पक्ष चुनाव नहीं होता है। उदयभान ने कहा, उम्मीद करते हैं हमारी मांग पर विचार किया जाएगा, हालांकि इलेक्शन कमीशन से ज्यादा उम्मीद नहीं करते।

पूरी जानकारी?

Exit mobile version