कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में वह आज भी राज करते हैं। तभी तो उनकी याद में की गई श्रद्धांजलि सभा में  टीवी और मनोरंजन जगत के नामी सितारे शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी की आंखें नम दिखाई दी। 

श्रीवास्तव का 41 दिन तक भर्ती रहने के बाद बुधवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-दिल्ली में निधन हो गया था। श्रीवास्तव के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर परिवार ने पोस्ट शेयर कर बताया था कि- श्रद्धांजलि सभा रविवार को इस्कॉन-जुहू में शाम चार बजे से शाम छह बजे तक होगी।

प्रार्थना सभा में मौजूद हर शख्स ने राजू के याद में चंद शब्द कहे, लेकिन इस दौरान उनकी पत्नी शिखा खुद पर काबू नहीं कर पाई और फूट-फूट कर रोन लगी।उनकी हालत देख वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए। 

शिखा ने कहा- , “क्या बोलूं… कुछ बोलने को अब रहा ही नहीं। मेरी तो जिंदगी चली गई। उन्होंने हम सबको बहुत हंसाया। ऊपर जाकर भी सबको हंसा रहे होंगे। खुश रहें, शांति से रहें। बहुत-बहुत धन्यवाद।”

दिल्ली में एक होटल के जिम में कसरत के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद 58 वर्षीय स्टैंड-अप कॉमेडियन को 10 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। वीरवार को दिल्ली में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी शिखा, पुत्री अंतरा और पुत्र आयुष्मान हैं।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!