हरियाणा में आज (गुरुवार) मौसम साफ रहेगा। दिनभर धूप खिली रहेगी, हालांकि हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से मौसम बदलेगा।

विभाग के मुताबिक, 18-19 अप्रैल को मौसम बदलेगा। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश भी होगी। इसके अलावा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इसके बाद फिर मौसम बदलेगा और मौसम साफ हो जाएगा।

बुधवार को सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिससे प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी ही दर्ज की गई। हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी मेवात में 2.5 डिग्री सेल्सियस की हुई। जिससे मेवात का तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। मौसम साफ रहने के चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!