हरियाणा में मौसम विभाग ने राजस्थान से सटे जिलों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। राज्य के अधिकतम तापमान में भी औसतन 7.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के अनुसार, शुक्रवार को हरियाणा के 6 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 6 जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम में अचानक बदलाव के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने अगले चार दिनों (23 से 26 मई तक) के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत 23 मई को राज्य के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल) में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है।

24 मई को राज्य के 10 जिलों (अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद) में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।

25 मई को राज्य के 16 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर और जींद) में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है।

26 मई को राज्य के 19 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जिंद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!