हरियाणा से मानसून अभी वापस नहीं जाएगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में दो दिन और मौसम परिवर्तनशील रहेगा। प्रदेश में चल रही मानसूनी हवाओं के कारण आज भी 7 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इनमें चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत जिले शामिल हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने इन जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई है। मानसूनी हवाएं सक्रिय होने पर उत्तर और दक्षिण हरियाणा के जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी हरियाणा के जिलों में भी छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।

प्रदेश में मानसूनी हवाएं सक्रिय होने के साथ ही हिसार समेत प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। इसके साथ ही 22 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। वहीं, प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण अगस्त में अब तक हरियाणा पूरी तरह से भीगा हुआ है।

प्रदेश के पांच जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तनशील रह सकता है।

प्रदेश के जिलों में हुई बारिश से फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। धान की फसलों को पानी की जरूरत है। अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश होने से किसानों की पानी की जरूरत पूरी हो रही है। मंगलवार को हिसार के अलावा प्रदेश में फतेहाबाद, झज्जर, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, करनाल, महेंद्रगढ़, पंचकूला जिलों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!