हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय डॉक्टर मंगल सेन के साथी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ ने आज अपनी वर्षों पुरानी पार्टी को अलविदा कहकर कांग्रेस का हाथ थामा!

दिल्ली में आज नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा एवं विधायक भारत भूषण बत्रा की मौजूदगी में आज रोहतक से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में बंपर जॉइनिंग हुई! भाजपा एवं संघ से जुड़े सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस के हाथ को थामा!

भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में आए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का पार्टी मे आगमन पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्वयं अभिनंदन किया! उन्होंने कहा कि जो भी साथी आज संघर्ष के समय में कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा, वें हमेशा हमारे कांग्रेस परिवार का हिस्सा रहेंगे!

दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन से समाज का हर वर्ग दुःखी है, जनता बदलाव का फैसला ले चुकी है! लोकसभा चुनाव में हरियाणा की जनता ने दिखा दिया है कि विधानसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है!

दीपेंद्र ने कहा कि हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम के तहत पूरे हरियाणा में कांग्रेस के प्रति जो उत्साह नजर आ रहा है वह अभूतपूर्व है! इससे पहले नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस में शामिल होने पहुंचे रोहतक के सभी सम्मानित जनों से मुलाकात की!

इस अवसर पर विधायक भारत भूषण बत्रा ने कहा हरियाणा की राजनीतिक हवा बदल चुकी है! भाजपा की झूठ की राजनीति का पर्दाफाश हो चुका है, भाजपा ने 10 साल हरियाणा में विकास करने की बजाय हरियाणा का नुकसान किया है! उन्होंने कहा कि रोहतक के लोगों को स्वच्छ पेयजल तक के लिए भाजपा ने रुलाया है! अब समय है हरियाणा की जनता भाजपा के द्वारा दिए गए एक-एक दर्द का हिसाब लेगी! उन्होंने कहा कि भाजपा छोड़कर आज कांग्रेस में शामिल हुए सभी सम्मानित साथीयों को कांग्रेस मे पूरा मान सम्मान मिलेगा!

कांग्रेस में आज यह हुए शामिल

कांग्रेस में आज शामिल होने वालों में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश मुदगिल, भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अंकुर शर्मा प्रमुख रहे! इसके साथ ही हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय डॉक्टर मंगल सेन के सहयोगी रहे गगन चावला, नरेश चावला, गुलशन चावला, गुलशन गुलाटी, पिंकी चावला, चिंटू नागपाल भी परिवार सहित भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए!

दिनेश मुदगल के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वालों में कृपाल नगर से कमल चौहान,जनता कॉलोनी से आयुष कौशिक, शास्त्री नगर से हरीश शर्मा,छोटू राम नगर से जोगिंदर मुदगिल, कृपाल नगर से सोनू कौशिक,आजादगढ़ से दीपक पाराशर, मकडोली से सुनील शर्मा, कृपाल नगर से मोनू शर्मा,शास्त्री नगर से संजय शर्मा,कृपाल नगर से शिव शंकर, ककराना से मोनू भारद्वाज,शेफर्ड चौक से करण शर्मा, ककराना से करन, आजादगढ़ से अनिल, काली, संजय कॉलोनी से रोहित, चमरिया से मोहित, जनता कॉलोनी से रॉबिन राठौर, साहिल पांचाल, कार्तिक शर्मा, सौरभ गोयल,दिनेश रोहिल्ला,संदीप शर्मा, रवि खन्ना,मनस्वी शर्मा,अंकित शर्मा, नवीन कौशिक, सीनू गुप्ता,शुभम सरोहा, उमेद शर्मा, प्रमुख रहे!

इसी तरह गगन चावला के साथ शामिल होने वालों में केशव नागपाल, सागर ग्रोवर,तरुण सुनेजा, हनी सिंह,हरप्रीत सिंह,, गुरप्रीत सिंह, कनिष्क चावला, मानव चावला चिंटू नागपाल,तरुण सुनेजा,विकास मेहता,विशेष पुरी, राघव अरोड़ा,आयुष खुराना, अतुल सहारन,मोहित सहारन ,प्रमोद साहनी, जयदीप मलिक, हार्दिक नारंग,जय भगवान,पप्पू नारंग प्रमुख रहे!

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!