रोहतक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि गरीब पात्र व्यक्ति पक्के मकान के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पंजीकरण करवा सकते है। पुराने मकान की मुरम्मत के लिए पात्र व्यक्तियों को पंजीकरण उपरांत डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।
प्रदीप कुमार स्थनीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल के साथ समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने मकान नवीनीकरण के संदर्भ में प्राप्त शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि गरीब लोगों को नए मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाती है, जबकि डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत पुराने मकान की मरम्मत के लिए 80 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इसके लिए पात्र व्यक्तियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।


जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार ने परिवार पहचान पत्र में शुद्धिकरण से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए कहा कि सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर आवश्यक विकल्प उपलब्ध करवाने के उपरांत अनजान व्यक्तियों के नाम परिवार पहचान पत्रों से हटाए जाएंगे तथा परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय को कम करने के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन करवाई जाएगी। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन व अन्य पेंशन से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए कहा कि परिवार पहचान पत्र में दर्ज विवरण के अनुसार वृद्धावस्था पेंशन प्रो-एक्टिव मोड में स्वीकृत की जा रही है।
इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, निरीक्षक रोशन लाल, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता विजय दलाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, जिला नगर योजनाकार सुमनदीप, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह, हाइड्रोलॉजिस्ट दलबीर राणा, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ वतन सेढा, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीई अनिल रोहिल्ला व प्रदीप कुमार, तहसील कार्यालय कानूनगो सुरेंद्र कुमार, कलानौर तहसील के कानूनगो सतीश कुमार, सहायक रोजगार अधिकारी मोनिका सिंह, हॉकी कोच सुमित्रा राठी, काढा के एसडीओ अनीश कुमार, ईटीओ रोशन लाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, भाजपा के प्रतिनिधि एडवोकेट अंकुश आदि उपस्थित रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!