झज्जर: सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद खाचरौली गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र जगमाल दिल्ली पुलिस में कार्यरत थे। सोमवार को वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे लेकिन ग्वालीशन गांव के पास हादसे में उनकी मौत हो गई।

झज्जर में छूछकवास मार्ग पर ग्वालीशन गांव के पास सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के जवान की मौत हो गई। एक डंपर ने पुलिस वाले की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और डंपर का पिछला टायर उसके सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी और छूछकवास पुलिस को भी जानकारी दी गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!