पंचकूला के सेक्टर 17 में एक दुकान से चंडीगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर की सिगरेट की दो डिब्बियां चुराते हुए की CCTV फुटेज वायरल हो रही है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे एक इंस्पेक्टर एक दूकान से सिगरेट की दो डिब्बियां चुरा रहा है। घटना 15 अगस्त की है। चोरी की यह सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक इस सब इंस्पेक्टर की ड्यूटी मौलीजागरां पुलिस थाने में है।

सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मी पहले दुकान में सामान देखता नजर आ रहा है। वहीं दुकान मालिक के बाहर जाते ही उसने काउंटर पर से सिगरेट के 2 पैकेट उठा कर जेब में डाल लिए। जब दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरा चैक किया तो पुलिसकर्मी की करतूत पकड़ी गई। इसके बाद दुकानदार और पुलिसकर्मी में बहस भी हुई।

दुकानदार ने पुलिसकर्मी को कहा कि उसे हराम का खाने का आदत हो गई है। इसके बाद दुकानदार बाहर पड़े मिल्टन के पानी से हाथ धोता नजर आ रहा है। दुकानदार ने पुलिसकर्मी को कहा कि क्या वहां उसके पैसे पड़े थे जो वह उठा रहा था। पुलिसकर्मी ने कहा कि उसे लगा उसकी सिगरेट होगी।

दुकानदार ने पुलिसकर्मी को कहा कि उसने गिन कर वहां 10 डिब्बी सिगरेट रखी थी। इसके बाद पुलिसकर्मी कहता सुनाई पड़ रहा है कि अगर सिगरेट के पैसे लेने हैं तो वह ले सकता है। दुकानदार ने कहा कि उसे पैसे नहीं चाहिए और वह 2-4 डिब्बियां चाहे और ले जाए। दुकानदार ने पुलिसकर्मी को समझाया कि ऐसे चोरी बच्चे करते हैं।

दुकानदार मंगत राम गोयल से मिली जानकारी के मुताबिक इस पुलिसकर्मी की करतूत की जानकारी उन्होंने मौलीजागरां थाने के प्रभारी को भी दी। हालांकि गोयल ने कहा कि वह पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहते। बस उसकी हरकत के बारे में उसे और पुलिस को बता दिया यही उसके लिए सबक है। गोयल ने कहा कि महीना भर पहले भी यह पुलिसकर्मी दुकान से टॉफियों का डिब्बा ले गया था। कहा कि पैसे कल दे दूंगा मगर नहीं दिए थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!