गोवा/पुणे। अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने मेडिको-लीगल प्रक्रिया के तहत अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है। पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार के बयानों की जांच करेगी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है। इसकी जांच पीएसआई नितिन नाइक कर रहे हैं।

पणजी में दर्ज मामले के मुताबिक, नाना पाटेकर को गुरुवार सुबह गोवा के डोना पाउला स्थित ओशन पार्क से मणिपाल अस्पताल, बांबोलिम लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर भेजा गया।

अस्पताल ने जताई कार्डियक अरेस्ट की आशंका: मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, नाना पाटेकर को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। उन्होंने शुरुआती तौर पर कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई। डॉक्टर के मुताबिक, नाना पाटेकर पहले से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

पुणे में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार: न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने बताया कि परिवार गोवा में था और पार्थिव शरीर को पुणे स्थित गांव के फार्महाउस तक लाने में समय लग गया। इसी वजह से अंतिम संस्कार देर रात किया गया।गुरुवार रात पुणे के डोंजे गांव स्थित फार्महाउस में नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस बल ने उन्हें तीन राउंड की गन सैल्यूट दी।

अंतिम विदाई के दौरान अभिनेता जैकी श्रॉफ, निर्देशक अनिल शर्मा, अनीस बज्मी और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला समेत कई फिल्मी हस्तियां और राजनेता मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

‘नाम फाउंडेशन’ का काम जारी रहेगा: मल्हार पाटेकर के मुताबिक नाना पाटेकर अपनी उपलब्धियों और सामाजिक कार्यों के जरिए हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मराठवाड़ा में ‘नाम फाउंडेशन’ के माध्यम से चल रहे सामाजिक कार्य जारी रहेंगे। उनके मुताबिक, फाउंडेशन का काम सीईओ गणेश थोरात की देखरेख में आगे बढ़ाया जाएगा।फिलहाल गोवा पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!