रोहतक पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए नया बस स्टैंड के पास स्थित होटल से एक युवक को काबू किया गया है। होटल मे देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा था। आरोपी को पेश अदालत किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। होटल से 05 युवतियों को भी मुक्त कराया गया है।
सहायक पुलिस अधीक्षक श्री वाई. वी. आर शशि शेखर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि नया बस स्टैंड के पास स्थित होटल मे देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए उप पुलिस अधीक्षक श्री गुलाब सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर होटल की तरफ टीम को रवाना किया गया। नया बस स्टैंड रोहतक के पास स्थित होटल मे पुलिस टीम नें फर्जी ग्राहक बनाकर होटल के अंदर भेजा गया। थाना अर्बन एस्टेट व थाना महिला की टीम का गठन कर होटल पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान किराये पर होटल लेकर चला रहे एक युवक को काबू किया गया। इसके अलावा होटल से 05 युवतीयों को भी मुक्त कराया गया है जिनसे आरोपियों द्वारा जबरदस्ती देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था। आरोपियो के खिलाफ धारा 3,4,5,6,7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 व धारा 143(2), 144(2) बीएनएस के तहत थाना अर्बन एस्टेट में अभियोग अंकित किया गया। आरोपी को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मुक्त कराई गई 05 युवतीयों के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समुख पेश करके कथन अंकित कराए गए है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!