पानीपत में पुलिसकर्मियों के कैमरे पर रिश्वत लेने का वीडियो सामने आने के बाद SP भूपेंद्र सिंह ने एक्शन लिया है। उन्होंने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत लगे ड्राइवर हीरा लाल को बर्खास्त और ESI सूबे सिंह को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच समालखा के DSP नरेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

SP भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद रिश्वत लेने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने कैंटर ड्राइवरों से संपर्क साधा है

दरअसल, गोरक्षकों ने हरियाणा-UP बॉर्डर पर पशु मेले में भैंस ले जा रहे कैंटर ड्राइवरों के साथ मिलकर स्टिंग किया था। गोरक्षकों ने बताया कि उत्तर प्रदेश बॉर्डर से 2 किलोमीटर पहले अवैध वसूली शुरू हुई। वहां पुलिस ने गाड़ियों को 300-300 रुपए लेकर आगे भेजा।

टोल प्लाजा पार करने के बाद 150 मीटर दूर खड़े डायल 112 के कर्मचारियों ने दोबारा ड्राइवरों से 300-300 रुपए मांगे। कैंटर ड्राइवरों ने रुपए न होने की बात कही तो पुलिसकर्मियों ने धमकी दी कि भैंसों को गाय बनाने में 1 मिनट ही लगेगा। हाथ जोड़ने पर 100-100 रुपए में 3 गाड़ियों को UP में प्रवेश दे दिया।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!