रोहतक पुलिस की सीआईए-1 व एस़डीयु की टीम ने दौराने गश्त 2 युवको को नशीले पदार्थो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवको से कुल 301.06 ग्राम हैरोईन बरामद हुई है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि एसडीयु की टीम स.उप.नि सुरेन्द्र के नेतृत्व मे दिल्ली हिसार हाईवे आउटर गाव मदीना के पास गस्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये गाव बहुअकबरपुर बाईपास नजदीक खाटुश्याम मन्दिर से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान मोनु पुत्र सुभाष निवासी भाटोल रांगराण हांसी हाल सलारा मौहल्ला रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास 292 ग्राम हैरोईन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना बहु अकबरपुर मे अभियोग संख्या 193/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

    अपराध शाखा-1 की टीम उप.नि सत्यवान के नेतृत्व मे कलानौर पुर्वी बाईपास रोहतक मोड पास गस्त मे मौजूद थी। सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये कलानौर बाईपास नजदीक गाव जिन्दराण मोड से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सन्दीप पुत्र धर्मबीर निवासी गांव नांगल हरनाथ जिला महेन्द्रगढ के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास 9.06 ग्राम हैरोईन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कलानौर मे अभियोग संख्या 320/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!