रोहतक में महिला से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जहां पर ठगों ने महिला को निशाना बनाया और 99,999 रुपए एंठ लिए। जब इसका पता चला तो उन्होंने पाया कि मोबाइल नंबर पर लिंक भेजे गए थे। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

रोहतक के चुन्नीपुरा निवासी रश्मि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बैंक खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हैं। उसने AJIO पर रिफंड शिकायत थी। इसके लिए दिए गए मोबाइल नंबर बातचीत की। इसके बाद उसके खाते से 99 हजार 999 रुपए कट गए। इसका पता उस समय लगा, जब उन्होंने अपना अकाउंट संभाला।

अकाउंट में पैसे कटने का पता लगने के बाद उन्होंने अपना मोबाइल भी संभाला। मोबाइल चेक किया तो पता चला कि दो मोबाइल नंबरों से उनके नंबर पर लिंक भेजे हुए थे। उन्होंने संदेह जताया कि उसके मोबाइल नंबर पर भेजे गए लिंक के माध्यम से ही बैंक खाते से राशि कटी है। जो उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।

उनको साइबर ठगी का शिकार बनाया गया है। उन्होंने पहले अपने स्तर पर जांच करने का प्रयास किया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। शिकायत में मांग की है कि धोखाधड़ी करने वाले को पकड़ा जाए और पैसे वापस दिलाए जाएं। पुलिस ने भी अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!