रोहतक में आज आजाद युवा ऑर्गेनाइजेशन सोसायटी द्वारा तीज त्यौहार के उत्सव पर सेक्टर 3 भगवान परशुराम पार्क में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के अंडर 17 के गोल्ड मेडलिस्ट रोहतक रिठाल गांव के सूरज पहलवान वह मसूदपुर गांव की डिस्क थ्रो में गोल्ड मेडल लेने वाली तनुजा शर्मा ने पार्क परिसर में कदम, जामुन,पपीता,गुडेल पौधारोपण किया।
सोसायटी के प्रधान सुरेंद्र काले व संस्थापक जसबीर कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। अंडर-17 में विश्व में कुश्ती चैंपियनशिप में 32 साल बाद गोल्ड मेडलिस्ट का इतिहास रचने वाले सूरज शर्मा ने कुश्ती जगत में जो इतिहास रचा है वो देश को गौरवान्वित करने वाला है।

खिलाड़ियों ने आज पौधारोपण में भी रुचि दिखाते हुए कहा कि अगर सभी जन पौधे लगाएंगे तो पर्यावरण शुद्ध होगा और ताजी आक्सीजन मिलेगी। पहलवान सूरज शर्मा और तनुज शर्मा ने सभी से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए इस अवसर पर अनूप सैनी, मुकेश सैनी, पवन, जगदीश शर्मा, रणबीर, सतपाल बजाज, कार्तिक, आशीष, धर्म सिंह आदि उपस्थित थे।
