रोहतक, 17 सितंबर : उपायुक्त सतबीर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी की जन्म शताब्दी 22 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 के दौरान पाकिस्तान स्थित सिख धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित किये है। इच्छुक श्रद्धालु 21 सितंबर 2026 तक निर्धारित दस्तावेजों सहित कुरुक्षेत्र स्थित श्री गुरु रामदास निवास, गुरुद्वारा साहिब, पातशाही छठी, कुरुक्षेत्र हरियाणा, 136118 के माध्यम से कार्यालय भिजवाये।
सतबीर सिंह ने बताया कि इच्छुक श्रद्धालु आवेदन में अपना नाम, माता-पिता का नाम, मतदाता पहचान पत्र/आधार कार्ड/राशन कार्ड आईडी, जन्मतिथि एवं जन्मस्थान, वर्तमान पता, व्यवसाय, पासपोर्ट संख्या तथा जारी होने की तिथि एवं स्थान के अलावा पाकिस्तान यात्रा की पिछली तिथि (यदि कभी पाकिस्तान गये है) का पूर्ण विवरण देना होगा। पाकिस्तान स्थित सिख धार्मिक स्थलों के लिए यह यात्रा 22 नवंबर को अमृतसर से रवाना होगी तथा पाकिस्तान स्थित सिख धार्मिक स्थलों की यात्रा के बाद 1 दिसंबर 2026 को लाहौर स्थित गुरुद्वारा श्री देहरा साहिब से वापिस भारत लौटेगी।
