हिसार की मधुबन कॉलोनी निवासी अनिकेत ने महम थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसके पिता सुशील कुमार लोडिंग गाड़ी (छोटा हाथी) चलाते हैं। उसके पिता लोडिंग का काम करते हैं। 11 नवंबर को उसके पिता बरवाला से माल उतारने के लिए रोहतक की तरफ आ रहे थे। जब उसके पिता NH-9 पर बलंभा मोड के नजदीक एक टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी दिल्ली से महम की तरफ आ रही थी।

सामने से आ रही गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी और चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। जिसके कारण गाड़ी रोड के बीच में बने डिवाइडर को पार करते हुए सामने से आ रहे छोटे हाथी को टक्कर मार दी। जिसके कारण छोटा हाथी क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सुशील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण सुशील कुमार की मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

महम पुलिस थाने के जांच अधिकारी ASI विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान दर्ज किए गए हैं। जिसके आधार पर एक्सीडेंट करने वाली गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली की तरफ से आ रही गाड़ी तेज रफ्तार के कारण डिवाइडर के ऊपर से दूसरी तरफ से आ रहे छोटे हाथी से टकरा गई। जिसके कारण छोटा हाथी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!