पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हरियाणा में मौसम बदलने लगा है। सूबे के अधिकांश जिलों में बादल छाने के बाद घने कोहरे की चपेट में आ गए हैं। इससे विजिबिलिटी 100 मीटर ही रह गई है। दिन के अधिकतम तापमान के साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि तापमान में यह गिरावट काफी मामूली है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब यह गिरावट जारी रहेगी।

24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार महेंद्रगढ़ की रातें सबसे ठंडी रहीं। यहां का न्यूनतम तापमान में 15.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं करनाल में दिन का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया।

हालांकि तापमान में यह गिरावट काफी मामूली है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब यह गिरावट जारी रहेगी। आने वाले समय में ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। वहीं 15 नवंबर से 16 तक चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने के आसार बन रहे हैं।

हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो पहाड़ों में ऊंची चोटियों पर असर दिखाएगा। इससे कहीं-कहीं हल्की बर्फ पड़ने की संभावना बन सकती है। हरियाणा में यह पश्चिमी विक्षोभ 11 नवंबर से एक्टिव हो चुका है। इस दौरान बादल छा रहे। वहीं 15 नवंबर से एक और विक्षोभ के एक्टिव होने से हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। अक्टूबर से अब तक बारिश नहीं हुई है। इसके कारण अक्टूबर में सामान्य के मुकाबले ज्यादा तापमान रहा था। नवंबर में भी ऐसी ही संभावनाएं जताई जा रही हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!