हिसार के राजगढ़ राेड के एक शिक्षण संस्थान में तंत्र-मंत्र का मामला सामने आया है। अभिभावकाें ने संबंधित शिक्षण संस्थान के एक शिक्षक पर तांत्रिक हाेने का शक जताया है। मामला संज्ञान में आते ही प्राचार्या ने विडियाेग्राफी के साथ कमरे की सर्चिंग की ताे 25 पास आउट लड़कियाें की फाेटाे-विडियाे मिली।
साथ ही एक डायरी भी मिली है, जिसमें संदिग्ध लाईनें लिखी हुई है। इतना ही नहीं लांग-ईलायची सहित अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद की गई थी लेकिन कार्रवाई न हाेने से नाराज आक्राेशित 25 अभिभावक गुरुवार काे सुबह 11 बजे शिक्षण संस्थान में पहुंचे, जहां आराेपित शिक्षक काे शिक्षण संस्थान से हटाने की मांग काे लेकर मुख्य द्वार तक बंद कर दिए।
इस दाैरान अभिभावकाें की शिक्षण संस्थान के कार्यकारी प्राचार्य से बहस-बाजी भी हुई। करीब सवा घंटे तक हुए विवाद के बाद कार्यकारी प्राचार्य ने उच्च अधिकारियाें से बात करवाई, जिस पर अधिकारी ने अभिभावकाें काे जल्दी ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
दूसरी और , शिक्षण संस्थान के उच्च अधिकारियाें से जब इस मामले पर बात हुई ताे उन्हाेंने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में है। कुछ दिन पहले अाराेपित शिक्षक के कमरे की सर्चिंग की गई थी, जिसमें जाे संदिग्ध सामान मिले, उस पर जांच रिपाेर्ट मिल चुकी है। बताया गया है कि इस बारे में माेबााइल से वीडियाे मिला है, जिसमें यह मामला कैद है। यह वीडियाे उच्चाधिकारियाें काे संज्ञान में लाकर उनके पास भेज दिया गया है। हालांकि इसकी जानकारी अभी पुलिस काे नहीं दी है।
अभिभावक अजीत, बिंदर, साधुराम, तेजपाल सहित अन्याें ने बताया कि शिक्षण संस्थान में बीते दिन पहले एक महिला प्राचार्या का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हीं प्राचार्या ने आरोपित शिक्षक के कमरे की सर्चिंग करवाई थी, लेकिन उसके बाद महिला प्राचार्या का तबादला कर दिया गया, जाेकि शक जाहिर करता है। अभिभावक अजीत का आराेप है कि अगर शिक्षण संस्थान ने जल्दी ही बड़ा फैसला नहीं लिया ताे वे बड़ा कदम उठाएंगे।
शिक्षण संस्थान के एक शिक्षक पर तांत्रिक हाेने का शक है। सर्चिंग के दाैरान शिक्षक के कमरे से संदिग़्ध चीजें मिली है। खासकर 25 पास आउट लड़कियाें की फाेटाे व विडियाे भी मिली है। साथ ही लांग-ईलायची सहित अन्य संदिग्ध सामग्री भी मिली है। आला अधिकारियाें से हमारी बात हुई,पर उचित कार्रवाई का भराेसा दिया गया है। अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई ताे वे बड़ा कदम उठाएंगे।
-अजीत सिंह, अभिभावक।
