रोहतक में पीजीआई के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार को पीजीआई स्थित पार्क में एकत्रित हुए। इस दौरान सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर मंथन किया और अधिकारियों को अवगत करवाने की बात कही। इस दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी तो वे जल्द ही हड़ताल करेंगे। सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर जाने के कारण पीजीआई का कामकाज भी ठप हो जाएगा। प्रधान जितेंद्र, अजय व मुकेश आदि ने कहा की बैठक का मुख्य उद्देश्य है कि सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कौशल रोजगार योजना में शामिल किया जाए। सभी विभागों के कर्मचारियों को कौशल रोजगार योजना में शामिल किया जा रहा है, केवल उन्हें ही शामिल नहीं किया जा रहा। साथ ही उनका डीसी रेट भी नहीं बढ़ाया जा रहा। जिसके कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मांगों को लेकर वे कई बार अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। अधिकारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अधिकारियों को शिकायतें भी दी गई, लेकिन कोई जवाब नहीं बना। जिस कारण कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। मांगों को लेकर अब प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेंगे। अगर मांग नहीं मानी जाती हैं तो वे हड़ताल करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि पीजीआई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नाजायज तंग किया जा रहा है। उनकी ड्यूटी सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक हैं, लेकिन समय से आधा घंटे पहले बुलाया जाता है। जिसके बाद ड्यूटी समय से केवल मात्र दस मिनट पहले ही अंगूठे से हाजिरी लगाई जाती है। ड्यूटी खत्म होने के बाद भी हाजिरी के नाम पर काफी समय परेशान किया जाता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!