रोहतक, 30 अक्टूबर। केंद्रीय कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के माध्यम से एक नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5 चलाया जायेगा। इस दौरान पेंशन धारक अपने मोबाइल फोन में जीवन प्रमाण एवं एम आधार आरडी फेस एप्लीकेशन डाउनलोड कर घर बैठे ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते है। पेंशनधारक जिला खजाना कार्यालय में भी व्यक्तिगत रूप से यह प्रमाण पत्र जमा करवा सकते है।
जिला खजाना अधिकारी शुभम ने बताया कि पेंशन धारकों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार द्वारा ऑनलाइन माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई गई है। पेंशन धारक अपने मोबाइल फोन में एम आधार आरडी फेस तथा जीवन प्रमाण एप्लीकेशन डाउनलोड करके घर बैठे ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इससे पेंशन धारकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी और वे आसानी से अपनी औपचारिकताएं पूरी कर सकेंगे।
  शुभम ने बताया कि जिला खजाना कार्यालय रोहतक एवं इसके अधीनस्थ उप-खजाना कार्यालयों से हरियाणा सरकार की पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशन धारकों के लिए नवंबर माह में अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य है। पेंशन धारकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने के लिए नाम के प्रथम अक्षर के आधार पर तिथियां निर्धारित की गई हैं। इसके तहत ए से आई अक्षर से शुरू होने वाले नामों के लिए 2 नवंबर से 12 नवंबर तक, जे से आर अक्षर से शुरू होने वाले नामों के लिए 13 नवंबर से 21 नवंबर तक तथा एस से जेड अक्षर तक वाले नामों के लिए 23 नवंबर से 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाया जा सकता है।
जिला खजाना अधिकारी शुभम ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल फैमिली पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनधारकों को अपना अविवाहित प्रमाण पत्र जिला खजाना कार्यालय रोहतक में जमा करवाना अनिवार्य है। उन्होंने सभी पेंशन धारकों से अपील की कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र समय पर जमा करवाएं और पेंशन संबंधी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी पेंशन धारक घर बैठे अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करें।
फोटो: 10
0 0 0 0 0 0 0 0 0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!