हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो ने पानीपत जिले के सिवाह में तैनात हलका पटवारी जितेन्द्र को जमीन की खेवट अलग करने की एवज में 24000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि गांव सिवाह निवासी शिकायतकर्ता सुरेश कुमार ने ब्यूरो में पटवारी के खिलाफ शिकायत देते हुए आरोप लगाया था कि पटवारी उसकी जमीन की खेवट अलग करने की एवज में उससे रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायतकर्ता द्वारा इस मामले को विजिलेंस ब्यूरो के संज्ञान में लाने के बाद ब्यूरो ने छापेमारी टीम का गठन किया, जिसने रेड करते हुए पटवारी को 24000 रुपये लेते रंगे हाथ काबू किया।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!