डेरा सच्चा सौदा सिरसा में हो रही शादियां एक बार फिर सवालों के घेरे में आती नज़र आ रही हैं। दरअसल बठिंडा के एक युवक ने सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है। जिस पर कोर्ट ने डेरा को 2 अगस्त के लिए समन जारी किया है।

अधिवक्ता रंजीत सिंह बराड़ व अधिवक्ता रणधीर सिंह सिद्धू ने बताया कि उनके क्लाइंट युवक पर एक युवती ने दूसरी शादी करवाने का केस दर्ज करवाया था। युवक की पहली शादी डेरा सच्चा सौदा में दिल जोड़ माला डालकर हुई थी, जो कि मान्य नहीं थी। इसके बावजूद पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर दिया।

इस मामले में डेरा सिरसा के प्रबंधन से पूछा गया है कि क्या आनंद कारज डेरा के अंदर संचालित होता है या कोई अन्य धार्मिक ग्रंथ या विवाह हिंदू मैरिज एक्ट के तहत हो रहा है। वकील ने कहा कि इस मामले में विवाह रजिस्ट्रार सह उपायुक्त बठिंडा से भी पक्ष के तौर पर पूछा गया था कि क्या वह हिंदू मैरिज एक्ट के तहत दिल जोड़ माला की रस्म को मान्यता देते हैं। इस मामले के सामने आने के बाद अब डेरा सिरसा में हो रही शादियों पर सवालिया निशान लग गया है। अब यह फैसला कोर्ट में होगा कि दिल जोड़ माला से शादी वैध है या नहीं।

डेरा प्रमुख के स्क्रीन के आगे हो रही हैं शादियां

डेरा सच्चा सौदा में दिल जोड़ माला की परपंरा डेरा प्रमुख राम रहीम के समय से है। जब डेरा प्रमुख डेरे में होता था तो सत्संग वाले दिन उसके सामने वधू और वर एक दूसरे को माला पहनाकर विवाह बंधन में बंधते थे। नाम चर्चा के समय भी यह शादी होती थी, लेकिन डेरा प्रमुख के साध्वी यौन शोषण और छत्रपति हत्याकांड में जेल जाने के बाद अब डेरा प्रेमी स्क्रीन पर डेरा प्रमुख की फोटो के समक्ष दिल जोड़ प्रथा के तहत शादी कर रहे हैं।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!