बीती रात पाकिस्तान की तरफ से भारतीय इलाके में तीन ड्रोन भेजे गए। बीएसएफ ने फोर्स का इस्तेमाल करते हुए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही एक स्मगलर को पकड़ लिया। खालडा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

खालरा सेक्टर में तैनात बीएसएफ की 142वीं बटालियन के जवानों ने रात को बीओपी मंगली पोस्ट पर ड्रोन की मूवमेंट महसूस की। बीएसएफ के जवानों ने देखा कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार तीन ड्रोन एक ही तरफ आ रहे हैं।

बीती रात तरनतारन में पाकिस्तान से आए तीन ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया, जिसके बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए।

तरनतारन जिले के एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान सात विदेशी पिस्टल के अलावा एक ग्राफर सिक्योरिटी गन, 89 कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए। उन्होंने बताया कि हथियारों की यह खेप तस्करों ने पाकिस्तान में बैठे तस्करों से संपर्क करके मंगवाई थी।

इस संबंध में खालरा थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। एसएसपी ने बताया कि तीन ड्रोन के जरिए तस्करी करके लाई गई हथियारों की खेप की बरामदगी बीएसएफ की बड़ी कामयाबी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!