बॉलीवुड से एक बेहद ही दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ रही है। ‘लगान’, ‘गजनी’, ‘इंसाफ’ और ‘छावा’ जैसी कई सफल फिल्मों में अपने शानदार किरदारों से सभी का दिल जीतने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रदीप रावत के निधन की जानकारी उनके साथ फिल्म ‘लगान’ में काम करने वाले को-स्टार यशपाल शर्मा ने शेयर की है।

गजनी’ फेम एक्टर के निधन की जानकारी शेयर करते हुए यशपाल शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “प्रदीप रावत… हमारे गजनी और लगान के देवा, रेस्ट इन पीस।” प्रदीप एक लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में उनके मैनेजर ने बताया, “उनका 4 अगस्त को तकरीबन 6 और साढ़े छह बजे के बीच निधन हुआ है। चार साल पहले उनका कैंसर ठीक हो गया था, लेकिन डेढ़ महीने पहले फिर वह लौट आया। वह एक महीने से हॉस्पिटल में एडमिट थे। उनकी अचानक प्लेटेट्स गिरने लगी थीं, उसके बाद वह रिकवर नहीं हो पाए।”

उनके मैनेजर ने यह भी कन्फर्म किया कि प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार बुधवार शाम को होगा और उनके पार्थिव शरीर को उनके गोरेगांव स्थित घर पर रखा जाएगा।

इसके अलावा सोनू सूद ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की और लिखा, “भगवान आपकी आत्मा को शांति दे प्रदीप भाई…आप बहुत याद आओगे।”

एक यूजर ने लिखा, “ओह माय गॉड, यह कैसे हुआ, क्या वह बीमार थे, यह सच में बहुत दिल तोड़ने वाली न्यूज है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “रेस्ट इन पीस सर। आपने महाभारत में जो अश्वत्थामा का किरदार अदा किया, लगान में देवा सिंह सोडी और गजनी में जो विलेन का किरदार निभाया, वे सभी हमारे फेवरेट हैं। मैं आपको बहुत मिस करूंगा।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ओह, बेहद दुखद खबर! भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।”

प्रदीप रावत के करियर की बात करें तो उन्होंने मुख्य रूप से तेलुगु, हिंदी और तमिल भाषा की फिल्में की हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में डिंपल कपाड़िया की फिल्म ‘ऐतबार’ से की थी, इसके बाद वह ‘मेरी जंग’, ‘आप के साथ’, ‘समुंदर’, ‘काश’, ‘इंसाफ’, ‘मर मिटेंगे’ जैसी फिल्मों में नजर आए। उनकी आखिरी फिल्म हिंदी भाषा में विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘छावा’ थी, जिसमें उन्होंने येसाजी कनक का किरदार निभाया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!