हरियाणा में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज हरियाणा के 14 जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है। बाकि स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मंगलवार को हुई प्रदेश में बारिश के कारण 8 डिग्री तक दिन का तापमान गिर गया।

करनाल और कैथल में दिन और रात का तापमान लगभग एक जैसा रहा। यहां दिन का तापमान 27.2 डिग्री, तो वहीं रात का पारा 26.5 डिग्री रहा। इसी तरह कैथल में दिन का तापमान 27.7 डिग्री और रात का पारा 27 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 4.9°C की गिरावट आई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!