विश्व हिन्दू परिषद के जिला सेवा प्रमुख सतीश वर्मा जी ने बदलते सामाजिक परिवेश और आधुनिक जीवनशैली के बीच बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं धार्मिक चेतना का विकास करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दू परिषद द्वारा रोहतक के विभिन्न स्थानों पर संस्कार शालाओं का संचालन किया जा रहा है। इन संस्कार शालाओं के माध्यम से नन्हे-मुन्ने बच्चों को भारतीय संस्कृति, सनातन जीवन मूल्यों और राष्ट्रभक्ति की शिक्षा दी जा रही है।
विश्व हिन्दू परिषद के जिला सेवा प्रमुख सतीश जी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारवान, चरित्रवान और राष्ट्रनिष्ठ नागरिक बनाना है। उन्होंने कहा कि बाल्यकाल में दिए गए संस्कार व्यक्ति के संपूर्ण जीवन की दिशा तय करते हैं। यदि बच्चों को प्रारंभ से ही धर्म, संस्कृति, अनुशासन, सेवा, करुणा, सत्य, माता-पिता एवं गुरुजनों के सम्मान तथा राष्ट्रप्रेम के संस्कार दिए जाएँ, तो वे भविष्य में समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।
उन्होंने बताया कि संस्कार शालाओं में बच्चों को प्रार्थना, भजन, देश भगति गीत,श्लोक, प्रेरक प्रसंग, महापुरुषों के जीवन चरित्र, योग, खेल-कूद तथा नैतिक शिक्षा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों के भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन, सामाजिक समरसता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति गौरव की भावना विकसित करना है।
सतीश जी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को संस्कार शालाओं से जोड़ें, ताकि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ वे भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से भी परिचित हो सकें। उन्होंने कहा कि संस्कारवान पीढ़ी ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला होती है तथा यही विश्व हिन्दू परिषद का संकल्प और लक्ष्य है।
इस अवसर पर केशव जी जो की विश्व हिन्दू परिषद रोहतक के जिला-मंत्री है ने कहा की हम सब का मानना है कि संस्कार शालाएँ समाज में नैतिक मूल्यों के संरक्षण और सांस्कृतिक चेतना के संवर्धन का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। संगठन का प्रयास है कि अधिक से अधिक बच्चे इन शालाओं से जुड़कर अपने जीवन को श्रेष्ठ संस्कारों से आलोकित करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएँ।इस अवसर पर जिला मंत्री केशव जी ने कहा की हम रोहतक शहर की सभी गरीब झूगी बस्तियों में एक एक एक संस्कार शाला जल्द ही खोलने जा रहे है, जिससे बच्चो का सर्वांगिक विकास हो सके, और भविष्य में एक अच्छी पौध के रूप में हमें ये बच्चे मिल सके

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!