रोहतक में एक युवक के क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने बैंक व पुलिस को शिकायत दी है, हालांकि अभी तक साइबर ठग का कोई सुराग नहीं लग सका है।

रोहतक के आनंदपुरा निवासी कर्मवीर से मिली जानकारी के अनुसार वह फोन पर कोई गतिविधि भी नहीं कर रहे थे, लेकिन अचानक उस पर मैसेज आया कि आपके क्रेडिट कार्ड से 49999 रुपये हाला प्ले टेक पे में चले गए हैं। उन्होंने मामले की पता लगाने की कोशिश की इस बीच एक फोन कॉल आई। उधर से बोल रहे युवक ने एक ओटीपी के बारे में पूछा, हालांकि तब तक वह चौंकन्ना हो चुके थे और उसे ओटीपी नहीं बताया। उससे उसका पता पूछा तो उसने फोन काट दिया।

मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिटी थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित के पास जिस नंबर से फोन आया है। उससे आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही वह गिरफ्त में होगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!